{"_id":"5e4069b78ebc3ee58b3bae01","slug":"ganja-bikvane-ko-lekar-insoecter-or-choki-incharg-bhide-jhansi-news-jhs159682281","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा बिकवाने को लेकर इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा बिकवाने को लेकर इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज भिड़े
विज्ञापन
गांजा बिकवाने को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज भिड़े।
- फोटो : ???? ????
गांजा बिकवाने को लेकर इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज भिड़े
झांसी। महानगर के एक सिटी सर्किल थाना क्षेत्र में चर्चित कारोबारी का गांजा बिकवाने को लेकर इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज भिड़ गए। थाने में दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए गाली-गलौज तक की नौबत आ गई। इस पर बाहर खडे़ फरियादी गाली-गलौज सुनकर उल्टे पांव भाग निकले। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इसमेें किसी एक पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
पिछले दिनों थाना बड़ागांव क्षेत्र में एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने कस्बे की एक दुकान से गांजा पकड़ने के बाद थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया था। एसएसपी ने सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध काम पूरी तरह से बंद होने की चेतावनी दी थी। बताया गया है एसएसपी की चेतावनी के बाद भी सिटी सर्किल के एक थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर एक दुकान पर गांजा बिक रहा था। चौकी इंचार्ज ने बिकवाने से साफ मना कर दिया था। इसी बात को लेकर इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज के बीच ठन गई। दो दिन पहले थाने में दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई। इस पर थाने के बाहर खड़े फरियादी भाग खडे़ हुए। विवाद देखकर मौके पर मौजूद अन्य चौकी इंचार्ज ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। मामला एसएसपी तक पहुंचने के बाद उन्होंने पूरे प्रकरण में जांच बैठा दी है। पूरा मामला पुलिस महकमे में चर्चाओं में है।