फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gangster Gulshan Yadav could not come out of jail

Jhansi News: जेल से बाहर नहीं आ पाया गैंगस्टर गुलशन यादव

Fri, 10 May 2024 03:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Gangster Gulshan Yadav could not come out of jail
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने खारिज की जमानत अर्जी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पिछले लगभग दो साल से जेल में बंद गैंगस्टर गुलशन यादव की रिहाई नहीं हो पाई। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उसकी जमानत अर्जी अस्वीकार कर दी है।
ग्वालटोली निवासी आकाश यादव ने नगर निगम के पूर्व उपसभापति गुलशन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि नौ नवंबर 2011 को वह अपने भाई पुखराज के साथ मंदिर जा रहा था। आईटीआई पहाड़िया के पास उसके स्कूटर के सामने कार अड़ाकर उसे रोक लिया गया था। इसके बाद उसे गुलशन के घर ले जाया गया था। वहां उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। यहां तक कि मुंह में हेयर डाई तक डाल दी थी। वह किसी तरह उनके चंगुल से बचकर निकला था। मामले में सीपरी बाजार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तकरीबन दो साल पहले गुलशन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस समय वह आगरा जेल में है। गुलशन की ओर से रिहाई के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की थी, जिसे न्यायालय ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed