फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gangrape

रिश्तेदारी व मुकदमे बाजी में फंसा ‘गैंग रेप’

Wed, 07 Oct 2015 01:52 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 07 Oct 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
झांसी। इटावा से मेला ड्यूटी के लिए मऊरानीपुर आई महिला सिपाही द्वारा लगाए
विज्ञापन
गए सामूहिक बलात्कार के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दोनों सिपाहियों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि आरोप लगाने वाली महिला सिपाही उनकी रिश्तेदार है, उससे मुकदमा भी चल रहा है। इन हालातों में पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है। एसएसपी का कहना है कि जांच के बाद ही सिपाहियों पर कार्रवाई की जाएगी।



इटावा महिला थाने में तैनात महिला सिपाही ने इटावा के थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी मऊरानीपुर जल विहार मेला में ड्यूटी लगी थी। 28 सितंबर को ड्यूटी पूरी कर वह झांसी पुलिस लाइन जा रही थी। तभी झांसी कोतवाली में तैनात सिपाही अजय यादव और औरैया में तैनात भैयालाल ने उसे पुलिस लाइन छोड़ने की कहकर कार में बैठा लिया था। रास्ते में स्थित जंगल में दोनों सिपाही व चालक ने उसके साथ बलात्कार किया था।



आईजी जोन के आदेश पर  चार अक्तूबर को गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया था। इटावा पुलिस ने इस घटना के दस्तावेज झांसी एसएसपी के पास भेज दिए। मामले की गंभीरता को देख मऊरानीपुर पुलिस ने दोनों आरोपी सिपाहियों को मंगलवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर शाम होते-होते मामला यू- टर्न लेने लगा है।



एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि जांच में पता चला है कि कथित पीड़िता और आरोपी सिपाहियों के बीच रिश्तेदारी है। उनके बीच एक मुकदमा भी चल रहा है। इस कारण गैंग रेप का मुकदमा पेशबंदी व साजिश का लग रहा है। महिला सिपाही व दोनों सिपाहियों के  मोबाइल की सीडीआर (डिटेल) निकलवाकर लोकेशन के बारे में पता किया जा रहा है कि क्या वाकई घटना के समय तीनों एक साथ थे। मेडिकल रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। पीड़िता उनके सामने उपस्थित नहीं हुई है, जब तक उससे पूछताछ नहीं की जाएगी तब तक किसी को जेल भेजना उचित नहीं होगा।  दोनों सिपाहियों पर पर्याप्त साक्ष्य व तथ्यों का सत्यापन करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। तब तक दोनों को जिला छोड़ कर न जाने की शर्त पर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed