{"_id":"570aab7d4f1c1b5971c810cd","slug":"gangaur-mother-sought-her-husband-s-long-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां गणगौर से मांगी पति की लंबी उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां गणगौर से मांगी पति की लंबी उम्र
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gangaur festiwal, jhansi news
- फोटो : amarujala
झांसी। गणगौर तीज पर रविवार को महानगर में महिलाओं ने मां गणगौर की विधिवत पूजा की। सुहागिन महिलाओं ने मां से पतियों की लंबी उम्र की कामना की, तो वही कुंवारी कन्याओं ने मन चाहा पति मांगा। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के हुए सांस्कृतिक कार्यक्र मों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने भाग लिया।
श्री अग्रवाल महिला जागृति मंच सदर बाजार द्वारा सदर बाजार में गणगौर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं व लड़कियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गणगौर सजाओ प्रतियोगिता में साक्षी अग्रवाल विजेता रहीं। वहीं, महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अध्यक्ष अलका अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, ममता जैन, संध्या अग्रवाल, गीतिका अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।