फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Game of conversion revealed in Premnagar two including woman arrested

धर्मांतरण के खेल का खुलासा: कोचिंग की आड़ में पैसों का लालच देकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, तीन गिरफ्तार

Sat, 29 Jul 2023 11:10 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 29 Jul 2023 11:10 PM IST
सार

शनिवार की दोपहर बजरंग दल के विनोद अवस्थी ने पुलिस को सूचना दी कि महावीरन नगर में एक मकान में बने हाॅल में लगभग पचास महिलाएं मौजूद हैं। महिलाओं के बीच मौजूद चार-पांच लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Game of conversion revealed in Premnagar two including woman arrested
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में शनिवार को प्रेमनगर थाना इलाके में पुलिस ने धर्मांतरण के बड़े खेल का खुलासा किया है। यहां एक कोचिंग सेंटर की आड़ में महिलाओं को बेहतर जीवन और पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक महिला समेत दो लोगोें को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। मौके से एक धर्म विशेष से संबंधित साहित्य भी बरामद किया गया।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर बजरंग दल के विनोद अवस्थी ने पुलिस को सूचना दी कि महावीरन नगर में एक मकान में बने हाॅल में लगभग पचास महिलाएं मौजूद हैं। महिलाओं के बीच मौजूद चार-पांच लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग भी वहां पहुंच गए। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महिलाओं को बेहतर जीवन और पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह सब केथा ट्रस्ट और सेवा भारत चेरिटेबल ट्रस्ट के जरिये किया जा रहा था।

विज्ञापन

मौके से पुलिस ने महावीरन नगर निवासी पूनम चौधरी व हंसारी निवासी अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार किया। अभिषेक मूलत: बलिया जिले का रहने वाला है। जबकि, तीन अन्य आरोपी पूनम का पति संतोष चौधरी, पास्टर रोशनी व पास्टर आस्टिन स्मित भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह महिलाओं को शिक्षा दे रहे थे। धर्म परिवर्तन का कोई मामला नहीं है।

धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके पर पूनम चौधरी व अभिषेक चौधरी मिले। ये लोग सेवा भारत ट्रस्ट व केथा ट्रस्ट की आड़ में धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। लोगों को बेहतर जीवन और पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इनमें से ज्यादातर अल्प आय वर्ग के लोग हैं। मौके से ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य भी बरामद किया गया है। -ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन

कई दिनों से आ रहीं थीं महिलाएं
झांसी। मौके पर मौजूद महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वह कई दिनों से नियमित तौर पर वहां आ रहीं थीं। उन्हें ईसाई धर्म के बारे में बताया जाता था। साथ ही कहा जाता था कि उनकी परीक्षा होगी। परीक्षा पास करने के बाद उन्हें धर्म के प्रचार के लिए बाहर भेजा जाएगा। इनमें से पांच-छह महिलाएं मध्य प्रदेश के निवाड़ी की थीं। पुलिस ने सभी का ब्योरा दर्ज कर उन्हें जाने दिया।

कार्रवाई के दौरान जमा रहे हिंदूवादी संगठन
झांसी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बजरंग दल के विनोद अवस्थी, अतुल मिश्रा, रवि यादव, राष्ट्रभक्त संगठन के अंचल अड़जरिया समेत हिंदूवादी संगठनों के तमाम लोग जमा रहे। उन्होंने धर्म परिवर्तन कराने के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा कई हिंदू परिवारों का धर्म परिवर्तित कर ईसाई बनाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed