फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Galla mandi close for Stock limit dalhan

दलहन पर लगे स्टॉक लिमिट के विरोध में बंद रही गल्ला मंडी

Tue, 06 Jul 2021 08:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Galla mandi close for Stock limit dalhan
झांसी। दलहन पर लगाए गए स्टॉक लिमिट के विरोध में गल्ला व्यापारियों ने मंगलवार को विशिष्ट गल्ला मंडी बंद रखी। यहां न तो कोई खरीद हुई और न ही बिक्री। साथ ही खाद्य मंत्री पियूष गोयल को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव पंकज शर्मा को सौंपा और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए स्टॉक लिमिट के फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार व्यापारियों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। दलहन में प्रमुख रूप से चना, मटर एमएसपी से कम से कम 700 रुपये नीचे मंडियों में बिक रहा है। उड़द सीजन से 1000 रुपये कम बिक रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा स्टॉक लिमिट लगाना तानाशाही है। व्यापारियों के साथ बेईमानी और मनमानी है। इस समय चने की भरपूर फसल मंडियों में आ रही है। किसानों को आय हो रही है और व्यापारी का व्यापार चल रहा है। उपभोक्ता को समर्थन मूल्य के 1200 रुपये क्विंटल कम कीमत पर दालें उपलब्ध हैं। जबकि, स्टॉक लिमिट तब लगा सकते हैं, जब एमएसपी से बाजार में दोगुने रेट पर वस्तु बिक रही हो। इसके विरोध में प्रदेश के साथ-साथ झांसी गल्ला मंडी भी बंद रखी गई। इस दौरान गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, हरभजन साहू, बालकिशन तौला, अशोक अग्रवाल, अतीत राय, सुबोध नाहर दीनदयाल चौधरी, राजेश अग्रवाल, बल्लूखेरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed