फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Further action taken regarding the defense corridor.

Jhansi News: डिफेंस कॉरिडोर की फिर की गई कार्रवाई

Sat, 10 Oct 2026 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Further action taken regarding the defense corridor.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरच। डिफेंस कॉरिडोर की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध जोताई और फसल बोने के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर से अभियान चलाया। इस दौरान पांच एकड़ फसल को हाईड्रिला और ट्रैक्टरों से नष्ट किया गया। लगातार कार्रवाई के बावजूद कई लोग अभी भी जोताई में लगे हैं।

गरौठा तहसील के एरच समेत सात गांवों में एक हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन डिफेंस कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की गई है। तीन कंपनियों ने निर्माण कार्य शुरू किया है, जिसमें बीडीएल का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यूपीडा ने लगभग दो दर्जन कंपनियों के साथ जमीन के करार किए हैं। बीते बुधवार को भी यूपीडा अधिकारियों ने चार एकड़ फसल नष्ट की थी। शुक्रवार को यूपीडा के सहायक अभियंता अजय कुमार ने हाईड्रिला और ट्रैक्टरों से मटर की फसल नष्ट कराई। उन्होंने बताया कि अवैध जोताई करने वालों को चिह्नित कर उच्च अधिकारियों और प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। विभाग ने सभी लिप्त लोगों को जोताई बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed