फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Full day hot after night run on aandi

दिन भर की तपिश के बाद रात में चली आंधी

Thu, 07 May 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Full day hot after night run on aandi
झांसी। बुधवार को दिन भर की तपिश के बाद रात मेें मौसम का मिजाज एकाएक पलटी मार गया। आसमान में घटने काले बादल छा गए और आंधी चलने लगी। इससे महानगर की बत्ती भी गुल हो गई, जिससे अंधेरा छा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही स्थिति रही। आंधी की वजह से कई स्थानों पर पेड़ टूट गए तो सड़कों के किनारे लगीं होर्डिंग फट गईं। तकरीबन पौन घंटे तक मौसम का यही मिजाज बना रहा। इससे रात में मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से तीखी धूप छाई रही। अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रहा, जिससे खूब गर्मी रही। दिन में गर्म हवाओं की वजह से लोगों को लू के थपेड़ों का एहसास हुआ। शाम तक यही स्थिति बनी रही। लेकिन, रात तकरीबन आठ बजे बाद मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ। शुरुआत में आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते हवा ने आंधी का रुख ले लिया। घरों के दरवाजे - खिड़की खड़खड़ाने लगे। खुले मैदानों में धूल के गुबार उड़ने लगे। लगभग पौन घंटे तक यही स्थिति बनी रही। महानगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में मौसम समान रुख रहा। इससे कई स्थानों पर पेड़ गिर गए तथा सड़कों - चौराहों के इर्दगिर्द लगीं होर्डिंग फट गईं। हालांकि, सड़कों पर सन्नाटा होने की वजह से कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई। लेकिन, हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों को चालकों को आंधी की वजह से रोकना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन में धूप छाई रहेगी, लेकिन शाम को मौसम में बदलाव हो सकता है। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

अंधेरे के आगोश में रहा जिला
झांसी। आंधी की शुरुआत के साथ ही बिजली विभाग ने एहतियातन जिले की बिजली बंद कर दी। सभी तीस सब स्टेशनों से संबंधित क्षेत्रों में अंधेरा पसरा रहा। अचानक जिले की लाइट गुल हो जाने की वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। आंधी का प्रकोप कम होने के बाद एक - एक कर सब स्टेशनों की बिजली सुचारु की गई। लेकिन, आंधी से फाल्ट आने की वजह से कई स्थानों पर देर रात तक विद्युतापूर्ति सुचारु नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed