फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Young woman working for a telecom company takes her own life

Jhansi: टेलीकॉम कंपनी में काम करने वाली युवती ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- जिंदगी से मन भर गया

Sun, 28 Jun 2026 02:17 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Updated Sun, 28 Jun 2026 02:17 AM IST
सार

बरामद सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी मम्मी-पापा, आपको छोड़कर जा रही हूं। अब मुलाकात नहीं होगी। मेरे सुसाइड के पीछे किसी की कोई गलती नहीं है। मेरा जीवन से मन भर गया।

विज्ञापन
Jhansi: Young woman working for a telecom company takes her own life
महक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेलीकॉम कंपनी में काम करने वाली महक देवलिया (21) पुत्री संतोष ने जिंदगी में हताश होकर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसी बच्चे ने खेलते समय उसका शव फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। उसके कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, उसमें उसने लिखा कि मेरे सुसाइड के पीछे किसी की गलती नहीं है। जिंदगी से मेरा मन भर गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सुसाइड से पहले काफी देर तक टहलती रही छत पर
कोतवाली थाना क्षेत्र के सैंयर गेट बाहर मोहल्ला निवासी महक तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बहन मुस्कान की शादी हो चुकी जबकि छोटी बहन शिल्पी और एकलव्य पढ़ाई कर रहे हैं। पिता संतोष प्राइवेट काम करते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने से महक ने आगे पढ़ने की जगह लक्ष्मी गेट के पास स्थित टेलीकॉम कंपनी में काम करने लगी थी। पिता बीमार रहते हैं। ममेरे भाई की शादी के लिए उसने 21 जून से छुट्टी ली हुई थी। परिवार के साथ वह शादी में भी गई थी। शुक्रवार को प्रीतिभोज था लेकिन, महक उसमें शामिल नहीं हुई। पिता संतोष और बहन शिल्पी को भेजकर वह घर में रुक गई। पड़ोसियों के मुताबिक पिता और बहन के जाने के बाद शुक्रवार शाम काफी देर तक महक छत में अकेली टहलती रही। शाम करीब साढ़े सात बजे पड़ोस में खेल रहे बच्चे ने खिड़की से उसे फंदे से लटका देखा। उसके बताने पर आसपास के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


परिवारिक समस्या से परेशान होकर सुसाइड की आशंका
कोतवाल राजेश दुबे के मुताबिक सुसाइड नोट में उसने किसी भी वजह का जिक्र नहीं किया। आशंका जताई जा रही कि पारिवारिक समस्याओं से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


... मम्मी-पापा सॉरी, आपको छोड़कर जा रही हूं
महक के पास से बरामद सुसाइड नोट में उसने मम्मी-पापा से अपने इस कदम के लिए माफी मांगते हुए लिखा कि सॉरी मम्मी-पापा, आपके छोड़कर जा रही हूं। अब मुलाकात नहीं होगी। मेरे सुसाइड के पीछे किसी की कोई गलती नहीं है। मेरा जीवन से मन भर गया। मैंने जिंदगी बहुत जी ली, अब मन भर गया। समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या करना है और क्या नहीं करना.. इसलिए हमेशा के लिए जा रही हूं। पुलिस ने उसका मोबाइल भी बरामद किया है हालांकि मोबाइल फोन अभी लॉक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed