फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Frustrated by not getting scholarship a student of Bundelkhand University hanged herself

चक्कर लगा लगाकर थक गई थी संजना: स्कॉलरशिप न मिलने से हताश छात्रा फंदे से झूली, जामुन के पेड़ पर लटकी मिली लाश

Fri, 21 Jun 2024 06:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Jun 2024 06:29 PM IST
सार

गुरुवार रात पूरे परिवार ने खाना खाया। संजना अपनी मां और छोटी बहन के साथ कमरे में सोई थी। रात को संजना न जाने कब उठकर घर के पास बने बगीचे में चली गई। वहां रस्सी से जामुन के पेड़ पर फंदा बनाकर झूल गई। 

विज्ञापन
Frustrated by not getting scholarship a student of Bundelkhand University hanged herself
मृत छात्रा संजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा को समय पर स्कॉलरशिप नहीं मिली। अपनी बीमार मां के साथ विकास भवन में अफसर के चक्कर लगाते लगाते वह परेशान हो उठी। कोई रास्ता न मिलने पर हताशा में आकर छात्र ने घर के बाहर पेड़ से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में छात्र ने अपनी मौत की वजह स्कॉलरशिप का समय पर न मिलाना बताया है।

विज्ञापन

 

थाना बड़ागांव के बराठा गांव निवासी संजना कुशवाहा (18) पुत्री कालका प्रसाद कुशवाहा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में खेल कोटे से बीपीईएस कर रही थी। उसने एनसीसी भी लिया था। घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। उसने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। जिससे वह अपनी पढ़ाई आगे जारी रख सके लेकिन छात्रवृत्ति नहीं मिल रही थी। इससे वह बहुत ज्यादा परेशान रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार रात पूरे परिवार ने खाना खाया। संजना अपनी मां और छोटी बहन के साथ कमरे में सोई थी। रात को संजना न जाने कब उठकर घर के पास बने बगीचे में चली गई। वहां रस्सी से जामुन के पेड़ पर फंदा बनाकर झूल गई। जब सुबह करीब छह बजे जगे तो बेटी चारपाई पर नहीं थी। तलाश किया तो वह पेड़ पर लटकी हुई थी। इसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed