{"_id":"630137a490bbe7796b2ec92e","slug":"from-now-on-there-is-a-fight-for-confirmed-seats-in-trains-for-deepawali-jhansi-news-jhs2270782120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: दीपावली के लिए ट्रेनों में अभी से कंफर्म सीट की मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: दीपावली के लिए ट्रेनों में अभी से कंफर्म सीट की मारामारी
Sun, 21 Aug 2022 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:06 AM IST
सार
लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों में अभी से दीपावली से पहले की सीटें फुट हो चुकी हैं। स्लीपर क्लास के लिए अब वेटिंग टिकट मिल रहा है। दूर-दराज के यात्रियों ने दीपावली के दौरान कंफर्म टिकट न मिलने की परेशानी से बचने के लिए अभी से बुकिंग कर दी।
विज्ञापन
Indian Railways
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस बार दीपावली 24 अक्तूबर को है। दीपावली से एक हफ्ते पहले और बाद के लिए अभी से यात्रियों ने ट्रेन में सीट की बुकिंग शुरू करा दी है। सबसे अधिक प्रयागराज, गोरखपुर, भोपाल समेत बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में टिकट बन रहे हैं। वहीं, लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों में अभी से दीपावली से पहले की सीटें फुट हो चुकी हैं। स्लीपर क्लास के लिए अब वेटिंग टिकट मिल रहा है।
दूर-दराज के यात्रियों ने दीपावली के दौरान कंफर्म टिकट न मिलने की परेशानी से बचने के लिए अभी से बुकिंग कर दी। सबसे अधिक टिकट 22 से 29 अक्तूबर के बीच के बनवाए जा रहे हैं। खासकर पुणे, बंगलूरू और मुंबई से आने वाली झेलम एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, यशंवतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, पंजाब मेल, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनों में सबसे अधिक टिकट बन रहे हैं।
झांसी से बिहार की तरफ जाने वाली ग्वालियर बरौनी मेल, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस में भी सीट बुक हो रही है। लंबी दूरी की तुलसी एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं है। इनकी वेटिंग मिल रही है। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यात्रियों की भीड़ होने पर त्यौहारों के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है।