फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   From May to fill Seepri sprint over bridge

सीपरी ओवरब्रिज पर मई से भरें फर्राटा

Wed, 16 Nov 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
From May to fill Seepri sprint over bridge
cipri bazaar overbridge - फोटो : demo
 अब रेलवे के हिस्से का काम चल रहा है। रेलवे ने मई तक काम पूरा करने की बात लिखकर दी है। इससे क्षेत्रवासियों को आए दिन लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

सीपरी बाजार में ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए दो वर्ष पहले ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था। यह काम मार्च 2016 में पूरा होना था, लेकिन अब तक नहीं हो सका। दरअसल, ओवरब्रिज निर्माण में रेलवे ट्रैक के ऊपर बनने वाले ब्रिज का काम रेलवे को पूरा करना है। उप्र सेतु निगम ने अपना काम पूरा कर दिया है, अब रेलवे अपना काम कर रहा है। रेलवे ने दो पिलर बना दिए हैं और तीसरे का काम शुरू हो गया है। पिलर बनने के बाद सेतु निगम कैप जोड़ेगा और काम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

ओवरब्रिज पूरा नहीं होने से सीपरी बाजार के कारोबार पर असर पड़ रहा है। रेलवे पुल के नीचे जाम लगने से हर कोई सीपरी बाजार जाने से कतराता है। इस कारण जो लोग सीपरी बाजार में खरीदारी करना पसंद करते थे, अब वह सीपरी जाने से कतराने लगे हैं। इसकी एक वजह और है कि सीपरी बाजार में वाहनों की पार्किंग की समस्या है। इसलिए वाहन लेकर जाने वालों को सोचना पड़ता है कि आखिर गाड़ी कहां खड़ी करें। यही कारण है कि सीपरी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष साहू ओवरब्रिज को जल्दी से जल्दी बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन रेलवे अपनी रफ्तार से काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तय समय पर काम पूरा होने की उम्मीद
सीपरी ओवरब्रिज निर्माण में सेतु निगम की ओर से कोई देरी नहीं है। रेलवे ने मई माह में कार्य पूरा करने की बात लिखित में दी है। उम्मीद है कि समय पर काम पूरा हो जाएगा।
- केपी त्रिपाठी,  प्रोजेक्ट मैनेजर, उप्र राज्य सेतु निगम 

ये हैं समस्याएं
- वाहनों की पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं होना।
- दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर सामान रखना।
- ओवरब्रिज के नीचे सब्जी वालों का अतिक्रमण।
- ऑटो स्टैंड नहीं होने के कारण बेतरतीब खड़े होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed