फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Friends had brought Sumit to death

दोस्तों ने ही उतारा था सुमित को मौत के घाट

Sun, 10 Jul 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Friends had brought Sumit to death
झांसी। लहचूरा थाना इलाके में दो दिन पहले हुई 11 वर्षीय बालक की हत्या की घटना का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। बालक के चार दोस्तों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतारा था। मोबाइल गेम खेलने के दौरान बालक ने अपने दोस्त के मोबाइल पर उसका एक अंतरंग वीडियो देख लिया था, यह बात किसी को पता न चले, जिसके चलते बालक की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

ग्राम खंदरका निवासी संतराम यादव का पुत्र सुमित यादव (11) बुधवार को अचानक गायब हो गया था। अगले दिन उसका शव गांव में श्यामलाल के बाड़े में भूसे व कंडे के ढेर में दबा मिला था। जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वाएड ने वहां मौजूद युवक राघवेंद्र राजपूत व एक नाबालिग को सूंघते हुए पुलिस टीम को इशारा किया था। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। एसएसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि गांव का रवि श्रीवास, जितेंद्र दुबे, राघवेंद्र राजपूत और एक नाबालिग लड़का सुमित के साथ मोबाइल पर पबजी गेम खेलते थे। सुमित के पास फोन नहीं था, वो रवि या दूसरे दोस्त के फोन में गेम खेलता था। एक दिन गेम खेलने के दौरान उसने रवि की गांव की एक लड़की के साथ आपत्तिजनक वीडियो देख ली। इस पर रवि ने सुमित को धमकाया कि वो इस वीडियो के बारे में किसी को नहीं बताएगा। धमकी से नाराज सुमित ने कहा कि अब वो गांव में सभी को वीडियो के बारे में बताएगा। इससे डरे रवि ने जितेंद्र, राघवेंद्र व नाबालिग लड़के के साथ मिलकर रवि को ठिकाने लगाने की योजना बना डाली। रवि ने सुमित के खास नाबालिग दोस्त को पांच सौ रुपये का लालच देकर सुमित को बुलवा लिया। जबकि, दूसरे आरोपी राघवेंद्र को कर्ज के 16 हजार रुपये माफ करने का लालच दिया था। सुमित के आने पर चारों ने उसे घेर लिया और सिर पर चारपाई की पाटी मारकर हत्या कर दी। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed