{"_id":"66b2b84b2ac52b146f0b4044","slug":"fraudster-posing-as-brother-in-law-cheated-girl-of-rs-25-lakhs-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-365925-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जीजा बनकर जालसाज ने युवती से ठगे ढाई लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जीजा बनकर जालसाज ने युवती से ठगे ढाई लाख
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जालसाज ने जीजा की आवाज में युवती से बातकर उससे ढाई लाख रुपये ठग लिए। जालसाजी का पता चलने पर युवती के होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को फोन करके खाते सीज कराए। तब तक आरोपी काफी पैसे निकाल चुका था। युवती ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रेमनगर के कृष्णा नगर निवासी सुनेहा मिश्रा पत्नी आशीष तिवारी ने पुलिस को बताया कि पिछले माह छह जुलाई को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले की आवाज उसके जीजा की तरह थी। इस विश्वास में सुनेहा ने उससे बात की। जालसाज ने बताया कि उसके दोस्त की मम्मी की तबीयत खराब है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उसके खाते से अस्पताल को पैसा ट्रांसफर नहीं हो रहा है। जालसाज ने सुनेहा से कहा कि वह उसके खाते में पैसा भेज रहा है, यह पैसा वह अस्पताल के खाते में ट्रांसफर कर दे। इसके बाद जालसाज ने सुनेहा के खाते में पैसा क्रेडिट करने के फर्जी मैसेज भेजे। सुनेहा को लगा कि उसके खाते में रकम जमा हो गई। सुनेहा ने करीब 2.50 लाख रुपये उसके बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए लेकिन कुछ देर बाद उसको फर्जीवाड़ा का अहसास हो गया।
उसके दोबारा कॉल लगाने पर वह फोन स्विच ऑफ हो गया। सुनेहा ने तुंरत यह बात पुलिस को बताई। पुलिस ने बैंक अकांउट सीज कर दिए लेकिन जालसाज कुछ रकम निकाल ले गया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर शिव कुमार राठौर के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन कराई जा रही है।