फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fraud in name of virat kohli

विराट कोहली के नाम पर हजारों की ठगी

Fri, 26 Jul 2019 10:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
fraud in name of virat kohli
विराट कोहली के नाम पर हजारों की ठगी
विज्ञापन

झांसी। साइबर अपराधी लोगों को चूना लगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। थाना रक्सा इलाके में एक सेना के जवान के साथ जालसाजों ने विराट कोहली के नाम पर 23 हजार की ठगी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

हैवदा गांव निवासी धर्मेंद्र प्रजापति सेना में जवान हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने विराट कोहली के नाम से एक कार ओएलएक्स पर बेचने वाला विज्ञापन देखा। कार की कीमत ढाई लाख रुपये बताई गई। दिए गए नंबरों पर संपर्क कर कार की जानकारी व कागजात उपलब्ध कराए गए। उनको बताया गया कि कार की जांच करने के बाद ही पेमेंट करना। कार उनको ट्रांसपोर्ट से भेज दी जाएगी। शुरुआत में उन्होंने पांच हजार रुपये खाते में डाल दिए। इसके बाद पंद्रह हजार रुपये की मांग की, जो उन्होेंने पुन: खाते में डाल दिए। अगले दिन पुन: पंद्रह हजार रुपये की मांग की गई, लेकिन कार उनकेे पास नहीं पहुंची। शक होने पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, जिस पर साइबर ठगों ने अकाउंट पर पैसा भेजने को कहा। खाते की जानकारी लेने के बाद खाते से तीन हजार रुपए और निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed