फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four thousand license holders deposited their weapons

Jhansi News: चार हजार लाइसेंस धारकाें ने जमा किए अपने असलहे

Mon, 25 Mar 2024 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Four thousand license holders deposited their weapons
- शस्त्रधारकों से संपर्क में जुटी हुई है पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लाइसेंस धारकों से उनके असलहा जमा कराए जा रहे हैं। जनपद में अब तक चार हजार शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। बाकी शस्त्रधारकों से भी पुलिस लगातार संपर्क में बनी हुई है।
जिले में बारह हजार से अधिक लाइसेंसी शस्त्रधारक हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन सभी से उनके असलह जमा कराए जा रहे हैं। इसके लिए थानावार शस्त्रधारकों की सूची तैयार कर ली गईं हैं। असलहे जमा कराने के लिए पुलिस लगातार लाइसेंसियों से संपर्क में बनी हुई है। लाइसेंसियों को थाने या शस्त्र की दुकान पर असलहे जमा करने का विकल्प दिया जा रहा है। अब तक चार हजार शस्त्र धारक अपने असलहे जमा भी कर चुके हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसके लिए पुलिस शस्त्रधारकों के संपर्क में बनी हुई है।
विज्ञापन

000000
स्क्रीनिंग के बाद मिलेगी छूट
बैंकों, एटीएम, पेट्रोल पंप, कैश वैन, टोल प्लाजा, नगर निगम, राष्ट्रीय स्मारक व सुरक्षा एजेंसियों में तैनात गार्डों को असलहे जमा करने में छूट दी जाएगी। इसके अलावा सराफा कारोबारी व अपराध पीड़ितों को भी छूट मिलेगी। लेकिन, इसके लिए उनकी जांच की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई है, जिसमें डीएम व एसएसपी को शामिल किया गया है। यह कमेटी ही शस्त्र जमा करने में छूट प्रदान करेगी। तहसील स्तर की स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर छूट प्रदान की जाएगी। तहसील स्तर की स्क्रीनिंग कमेटियों में उप जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी व संबंधित प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed