फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four nominated including advocate for grabbing land of elderly woman

Jhansi News: बुजुर्ग महिला की जमीन हड़पने के आरोप में अधिवक्ता समेत चार नामजद

Wed, 02 Aug 2023 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four nominated including advocate for grabbing land of elderly woman
लिखा-पढ़ी के दौरान जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे तो हुआ खुलासा, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन

15 जुलाई को बुजुर्ग को धमका रहे थे आरोपी, शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद के मुस्तरा निवासी एक बुजुर्ग एवं महिला से धोखे से बेशकीमती जमीन अपने नाम करवाने के आरोप में अधिवक्ता समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले का खुलासा जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की पूछताछ के चलते हुआ। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सूरजो (70) पत्नी बाबूलाल ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक जरूरतों के चलते परिजनों की सहमति से डेढ़ बीघा जमीन बेचना चाहती थी। इसके लिए उसने बजरंग कॉलोनी निवासी रीतेश यादव पुत्र नारायण यादव ने संपर्क किया। अनुसूचित जाति की होने के नाते रीतेश ने पहले यह जमीन भागीरथ निवासी अमरोख के नाम करने को कहा। सूरजो इस राजी हो गई।
विज्ञापन

रीतेश उसके पति बाबूलाल को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा। यहां अधिवक्ता एसके बादल की मदद से उसने पूरी जमीन के कागज तैयार किए हुए थे। जबकि उसे सिर्फ डेढ़ बीघा जमीन के बारे में बताया गया। धोखा देकर पूरी जमीन की यह लोग लिखा-पढ़ी कराने की कोशिश में जुटे थे तभी जिलाधिकारी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इन लोगों से स्टांप ड्यूटी के बारे में पूछताछ की तब यह लोग सकपका गए। जिलाधिकारी के सवाल का जवाब नहीं दे सके। जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री रोकने का आदेश दे दिया। पूछताछ में मामला फंस जाने से अधिवक्ता समेत रीतेश वहां से भाग निकला। ये मामला जनवरी में हुआ था।

अब 15 जुलाई को उसने बुजुर्ग दंपती को धमकाना शुरू कर दिया। भुक्तभोगी ने नवाबाद थाने पहुंचकर शिकायत की। तहरीर पर पुलिस ने रीतेश यादव, रोहणेंद्र सिंह निवासी टोरिया मंदिर, अधिवक्ता एसके बादल एवं भागीरथ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी सुधाकर मिश्र के मुताबिक मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed