फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four named including wife for shooting husband

पति पर गोली चलाने के आरोप में पत्नी समेत चार नामजद

Tue, 07 Dec 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Four named including wife for shooting husband
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में सेल्समैन मो.हबीब उर्फ डेनी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी रिजवाना समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। अलीगोल खिड़की निवासी हबीब खान उर्फ डेनी (45) फेरी लगाकर टॉफी-बिस्किट बेचने का काम करता है। रविवार को बालाजी रोड पर भानी देवी गोयल स्कूल के पास उसे एक बाइक पर तीन सवार युवकों ने गोली मार दी थी। उसे महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। देर-रात हबीब की तहरीर के आधार पर सीपरी बाजार पुलिस ने उसकी पत्नी रिजवाना, उसके भाई अमीन जादूगर, मतीन एवं मोहसिन के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। हबीब ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी एवं अमीन के बीच जान-पहचान है। अमीन तांत्रिक भी है। अमीन ने रिजवाना के साथ मिलकर उसके खिलाफ साजिश रची। उसमें अमीन के दो भाई भी शामिल हैं। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed