फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four lack rupees loss roadways for fog

Jhansi News: कोहरे की मार, रोडवेज को पहुंचा रही हर दिन चार लाख का नुकसान

Sat, 07 Jan 2023 10:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Four lack rupees loss roadways for fog
झांसी। कोहरे की मार से जनजीवन ही नहीं परिवहन निगम भी प्रभावित हो रहा है। ठंड के कारण रोडवेज बसों के पहिए थमे हुए हैं। इससे परिवहन निगम को प्रतिदिन लगभग चार लाख का नुकसान हो रहा है। झांसी रीजन से झांसी, उरई डिपो से बसों का संचालन होता है। इन बसों की आय जहां नवंबर माह में प्रतिदिन औसत 24 लाख रुपये से ज्यादा हुई थी। वहीं, जनवरी आते-आते ही यह घटकर 20 लाख पर रुक गई है। ऐसे में परिवहन विभाग को राजस्व में कमी हो रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम द्वारा झांसी और उरई रीजन से 250 से ज्यादा बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें झांसी से ललितपुर, उरई, लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, बाराबंकी, बहराइच, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, नई दिल्ली आदि रूटों पर संचालन किया जा रहा है। लेकिन कोहरे के कारण 60 से ज्यादा बसों का संचालन इन रूटों पर नहीं हो पा रहा है। इसका मुख्य कारण है कि बसों में सवारियों की संख्या घट रही है। एक बस में निर्धारित 48 सवारियां होनी चाहिए, लेकिन अभी 15-20 सवारियों पर ही बसों का संचालन किया जा रहा है। जिससे परिवहन निगम को घाटा हो रहा है। उधर, परिवहन निगम के एसएम संतोष कुमार के मुताबिक नवबंर माह के मुकाबले जनवरी की शुरुआत में ही रोडवेज बसों को सवारियां कम मिलने की वजह से राजस्व कम प्राप्त हो रहा है, हालांकि इसको बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed