फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four-five leopards were seen in the coastal area of Betwa river

बेतवा नदी के तटीय क्षेत्र में देखे गए तेंदुए

Sat, 28 Aug 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Four-five leopards were seen in the coastal area of Betwa river
झांसी। बुंदेलखंड क्षेत्र के बेतवा नदी के तटीय क्षेत्र के जंगलों में तेंदुए देखे गए हैं। वन विभाग के अनुसार इनकी संख्या चार से पांच है। हालांकि अभी तक किसी तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में फैले वन क्षेत्रों में तेंदुए देखे गए है। इनका आवागमन बेतवा नदी का तटीय है। वन विभाग के अनुसार करीब पांच वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि तेंदुआ देखा गया है लेकिन वन विभाग के सर्च अभियान में तेंदुए दिखाई नहीं दिए। अब ललितपुर के मड़ावरा क्षेत्र के मदनपुर के समीप जंगलों में एक, धौर्रा से रणछोड़ धाम के बीच के जंगलों में दो और देवगढ़ से बंदरगुढ़ा के बीच में एक तेंदुआ दिखाई दिया है। इन वन क्षेत्रों में जंगली जीवों की अधिकता होने होने की वजह से ये उन्हीं को अपना आहार बनाते हैं। घने जंगलों के बीच इनके आवागमन का समय रात 12 बजे से सुबह तीन बजे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मड़ावरा, धौर्रा, देवगढ़ और बंदरगुढ़ा के बीच तेंदुए के पदचिह्न दिखाई दिए हैं। संभावना है कि इनकी संख्या चार से पांच के बीच है। मड़ावरा मदनपुर क्षेत्र के जंगलों में एक, धौर्रा क्षेत्र में दो और देवगढ़ के जैन मंदिर जंगल क्षेत्र से लेकर बंदरगुढ़ा तक के बीच एक से दो तक तेंदुओं के होने की संभावना है। हालांकि अभी आबादी क्षेत्र तक इनकी पहुंच नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएन सिंह, डीएफओ ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed