फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   foto found in facebook

फेसबुक पर शर्मिंदा होने से बचें

Sat, 20 Oct 2018 01:20 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 20 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
foto found in facebook
facebook - फोटो : demo
यदि आप फेसबुक चला रहे हैं तो ऑनलाइन आने वाली लिंक और पोस्टों को सोच समझकर खोलें। जरा सी असावधानी से आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। इस तरह की पोस्टों ने लोगों को परेशान कर रखा है। यह ऐसी पोस्टें आ रही हैं, जिसकी जानकारी खुद लोगों को नहीं है। इस पोस्ट पर क्लिक करते ही अपने आप दोस्तों को भी टैग भी हो रही हैं, जिससे लोग शर्मिंदगी का सामना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

फेसबुक टाइमलाइन पर अचानक दिखाई दे रही पोस्ट लोगों के लिए कुछ दिनों से शर्मिंदगी का कारण बन रही है। आपत्तिजनक फोटो पोस्ट होने करने देने वाले इस वायरस ने यूजर्स को खासा परेशान कर रखा है। महानगर में एक अटैक के चलते लोगों की फेसबुक टाइमलाइन पर आपत्तिजनक फोटो खुद अपलोड हो रही हैं, जिसकी जानकारी खुद लोगों को नहीं है। इतना ही नहीं यह पोस्ट लोगों के दोस्तों को ऑटोमैटिक टैग कर रहा है। फेसबुक पर शर्मिंदगी से बचने के लिए इस अटैक को समझना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

फेसबुक पर दिख रही इस आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर ज्यादातर लोग यह सोच रहे हैं कि उनकी आईडी को हैक किया गया है, लेकिन यह सब हैकिंग से नहीं बल्कि एक अटैक के कारण हो रहा है। जिससे बचने के लिए फेसबुक की सिक्योरिटी को पूरी तरह से दुरुस्त रखा जाए। टाइमलाइन और टैगिंग के ऑप्शन में रिव्यू अपेरिंग करें ताकि टैग करने से पहले आपसे पहले कन्फर्मेशन मांगा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजान लिंक से बचें
इस आफत से फेसबुक पर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें। फेसबुक पर यदि किसी लिंक को ओपन भी करना हो तो बेहद सावधानी बरतें, साथ ही किसी ऐसे एप्लिकेशन का उपयोग न करें जिसकी जरूरत न हो। ज्यादा डाटा की शेयरिंग और लिंक शेयर करने से अटैक तीन गुना बढ़ जाता है। ऑनलाइन वीडियो देखने के लिए कई बार आपसे लैश प्लेयर की डिमांड की जाती है, लेकिन यह ऐसा वायरस है जो लैश प्लेयर को भी बर्बाद कर देता है। ऐसे में हर वीडियो को ऑनलाइन नहीं देखें।

आईटीआई निवासी अरशद की फेसबुक आईडी पर अचानक एक पोस्ट शो होती है। पोस्ट इतनी आपत्तिजनक थी कि दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन भी आने लगे। इस बात से परेशान होकर और सभी को जवाब देते-देते थक चुके अरशद ने फेसबुक अकाउंट को बंद करने का ही मन बना दिया।

उन्नाव गेट निवासी राहुल ने फेसबुक अकाउंट खोला तो आपत्तिजनक फोटो व वीडियो देखकर घबरा गए, पता चला कि एक दोस्त ने टैग किया था। जानकारी के बाद पता चला कि दोस्त को भी जानकारी नहीं थी कि इस तरह के वीडियो व फोटो अपलोड हो जाएंगे।


सावधानी बहुत जरूरी
एक्सपर्ट मोहसिन खान ने बताया कि यूजर्स की न्यूजफीड और टाइमलाइन पर पोर्न इमेज और वीडियो के लिंक दिखाई देते हैं। जो लोग फेसबुक पर इस वायरस का शिकार होते हैं, उनके नोटिफिकेशन विंडो में यह शो होता है कि उन्हें किसी ने टैग किया है। इसकी पहचान यह है कि टाइमलाइन में पोस्ट होते ही 15 से 20 लोगों को टैग करता है। इसमें यूजर्स को इस बात की जानकारी भी नहीं लग पाती है कि पोस्ट में कंटेंट क्या है। जैसे ही यूजर्स इस टैग को ओपन करते हैं उन्हें पोर्न इमेज और वीडियो दिखाई देते लगते हैं। इसके बाद यह खुद आईडी से दोस्तों को टैग करता है। यह एचटीएमएल फॉर्मेट में आता है, जो डायरेक्ट वेब पेज से कनेक्ट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed