फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Forty year old case became hanging around the neck of Irrigation Department, now notice of attachment

Jhansi News: सिंचाई विभाग के गले की फांस बना चालीस साल पुराना मामला, अब कुर्की का नोटिस

Thu, 27 Jul 2023 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Forty year old case became hanging around the neck of Irrigation Department, now notice of attachment
झांसी। चालीस साल पहले एक ठेकेदार को छह लाख रुपये न चुकाना सिंचाई विभाग के सपरार प्रखंड के गले की फांस बन गया। पैसा चुकाने में आनाकानी करने पर अब विभाग के दफ्तर को ही कुर्क कर देने का आदेश जारी हो गया। ठेकेदार का बकाया पैसा न मिलने पर इस कार्यालय को नीलाम करके बकाया चुकाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 1983 में सिंचाई विभाग ने पहाड़ी डैम में राठ निवासी ठेकेदार राम स्नेही राजपूत से मिट्टी भरवाने का काम कराया था। विभाग ने ठेकेदार को कुछ रकम का भुगतान कर दिया लेकिन, छह लाख रुपया नहीं दिया। ठेकेदार ने मध्यस्थता न्यायालय में गुहार लगाई। कोर्ट ने 03 जनवरी 2023 को अपना फैसला सुनाते हुए न्यायालय ने राम स्नेही के पक्ष को सही माना। सिंचाई विभाग को ब्याज समेत 48 लाख रुपये देने को कहा लेकिन सिंचाई अभियंताओं ने विभाग के पास बजट न होने की बात कहते हुए भुगतान करने से हाथ खड़े कर दिए। कोर्ट ने विभाग का खाता भी सीज कर दिया। उसके बाद से मामला कोर्ट और सिंचाई विभाग के बीच झूल रहा है। कुछ दिनों पहले वाणिज्यिक न्यायालय ने कार्यालय को कुर्क कर देने का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के बाद से सिंचाई अफसरों में अफरातफरी है। वहीं, सपरार प्रखंड के एक्सईएन अजय कुमार भारती का कहना है भुगतान के लिए शासन को अवगत कराया गया है। फिलहाल इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed