{"_id":"60f697598ebc3e67ff694620","slug":"former-pradhan-dies-in-jail-while-father-accuses-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: जेल में बंद पूर्व प्रधान की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: जेल में बंद पूर्व प्रधान की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका
Tue, 20 Jul 2021 02:58 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:58 PM IST
सार
जेल प्रशासन के मुताबिक मंगलवार की सुबह रहीस यादव की हालत बिगड़ गई। इसपर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। लेकिन, मेडिकल पहुंचने से पहले ही रहीस ने दम तोड़ दिया। लेकिन मृतक के पिता उदय नारायण ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
झांसी के मोंठ की ग्राम सभा बुढावली के पूर्व प्रधान रहीस यादव (35) 22 जुलाई, 2020 से एससी/एसटी एक्ट व गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद थे। उनके साथ उनके दो भाई शिवशंकर व हरिशंकर भी जेल में हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक मंगलवार की सुबह रहीस यादव की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
इसपर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। लेकिन, मेडिकल पहुंचने से पहले ही रहीस ने दम तोड़ दिया। लेकिन मृतक के पिता उदय नारायण ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रहीस को रंजिशन जहर देकर मारा गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं सीओ सिटी व दो थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन