{"_id":"6b089f08ad289b33a10ac3e4","slug":"former-block-chief-arrested-on-charges-of-gang-rape-jhansi-news-c-11-jhs1004-923976-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नारायण राजपूत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने और दबंगों से मिल रही धमकियों के कारण पीड़ित परिवार दहशत में था। डर की वजह से पीड़ित परिवार पलायन करने को मजबूर था। बीते दिनों पीड़िता ने शासन-प्रशासन के अफसरों से आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश तेज कर दी।
पीड़िता ने बताया कि 21 अगस्त, 2026 की रात करीब 11:30 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान जीतू कुशवाहा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नारायण राजपूत घर में घुस आए और उससे दुष्कर्म किया। इसकी रिपोर्ट तीन दिसंबर को रक्सा थाना पुलिस ने दर्ज की। इस मामले में जीतू कुशवाहा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। न्यायालय में दर्ज बयान और गवाहों के आधार पर गैंगरेप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नारायण राजपूत का नाम प्रकाश में लाया। नाम सामने आने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।