Jhansi: पूर्व एडीजीसी की संदिग्ध मौत, सुबह सैर से लौटने के बाद कमरे में पड़ा मिला शव
मॉर्निंग वॉक से घर लौटने के नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व एडीजीसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव कमरे में मिला है। परिजनों का कहना है पैर में रस्सी फंसी हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना नवाबाद के तालपुरा मोहल्ला निवासी पूर्व एडीजीसी भान प्रकाश सिरवरिया की मंगलवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है सुबह वह टहलने गए थे। टहलने के बाद अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद जब परिजन पहुंचे, तब वह मृत अवस्था में मिले। उनके पांव में रस्सी फसी हुई थी। सूचना पर नवाबाद पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पूर्व एडीजीसी भान प्रकाश सिरवरिया परिवार के साथ तालपुरा मोहल्ले में रहते थे। वे गुरसराय पालिका के चेयरमैन भी रह चुके। परिजनों ने बताया पत्नी की मानसिक अवस्था ठीक नहीं रहती। वह अपने कमरे में रहती हैं। मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे भान प्रकाश सैर करने निकले थे। कुछ देर बाद घर लौट आए। इसके बाद वह कमरे में चले गए जहां से उनका मृत शरीर बरामद हुआ।
नवाबाद इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी का कहना है कमरा अंदर से बंद था। इस वजह से सुसाइड किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है।
इस मामले में घटनास्थल पर पहुँचे एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का बयान आया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.