{"_id":"6a860ff7e255b81f83051193","slug":"forgot-to-complete-road-construction-after-laying-the-aggregate-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-11431-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गिट्टी डालने के बाद सड़क का निर्माण भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गिट्टी डालने के बाद सड़क का निर्माण भूले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। ग्राम बम्हौरी से चकारा को जोड़ने वाले मुख्य पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य पिछले छह महीनों से अधर में लटका हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मुख्य मार्ग को नया बनाने के उद्देश्य से लगभग छह माह पूर्व उखाड़ दिया गया था। लेकिन, गिट्टी डालने के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। वर्तमान में पूरी सड़क पर नुकीली गिट्टियां, कंकड़ और ऊबड़-खाबड़ पत्थर बिखरे पड़े हैं। इसके चलते आए दिन दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। जबकि, चकारा स्थित प्रसिद्ध भगवान चतुर्भुज मंदिर के दर्शन के लिए प्रतिदिन आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।