फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Forest department team caught poisonous Russell Viper snake

Jhansi News: वन विभाग की टीम ने पकड़ा जहरीला रसेल वाइपर सांप

Sun, 13 Oct 2024 03:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Forest department team caught poisonous Russell Viper snake
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी-ललितपुर मार्ग स्थित राजगढ़ में सांप निकलने की सूचना वन विभाग के अफसरों को दी गई थी। सांप पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम के उस समय होश उड़ गए जब उन्हें जहरीला रसेल वाइपर सांप दिखाई दिया। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर जंगलों में छोड़ दिया।
महानगर के राजगढ़ के अंजनी नगर इलाके में सांप की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम को लोगों ने बताया कि सांप नाली के भीतर घुस गया है। वन कर्मियों ने सांप को नाली से निकालने का प्रयास किया, लेकिन पांच फीट लंबा रसेल वाइपर सांप हमलावर हो गया और वन कर्मियों पर ही हमला करने लगा। वन कर्मियों ने बचाव करते हुए सांप को पकड़कर कर वनगुआं के जंगलों में छोड़ दिया। इस मौके पर वन दरोगा महेश यादव, वन रक्षक मनोज श्रीवास मौजूद रहे। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रद्युम्न भदौरिया ने बताया कि राजगढ़ में सांप की सूचना पर पहुंचे थे। मौके पर जहरीला रसेल वाइपर सांप दिखाई दिया। सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

यह होते हैं रसेल वाइपर सांप
झांसी। रसेल वाइपर सांप का वैज्ञानिक नाम डाबोइया रसेली है। यह एक जहरीला सांप होता है और अजगर की तरह ही दिखाई देता है। इंसानी आहट होते ही यह सांप आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए हमला कर देता है। जहरीला होने के कारण डसने के तुरंत बाद इलाज नहीं मिलने पर इंसान की मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed