फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   For four hundred rupees the lover killed the married girlfriend by crushing her with a stone

Jhansi News: चार सौ रुपये के लिए प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को पत्थर से कुचलकर मार डाला

Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
For four hundred rupees the lover killed the married girlfriend by crushing her with a stone
दोनों के बीच एक साल से थे संबंध, शराब पिलाने के बाद की हत्या, वारदात स्थल से 50 मीटर दूर फेंकी लाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। चार सौ रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को पत्थर से कुचलकर मार डाला। हत्या से पहले प्रेमी ने उसे शराब पिलाई थी। हत्यारा शव वारदात स्थल से करीब 50 मीटर दूर फेंककर भाग निकला था। प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। प्रेमनगर के बिजौली इलाके में रहने वाली मीना कुमारी (35) पत्नी पूरन हंसारी में कबाड़ की दुकान पर काम करती थीं। यहां धन सिंह नाम का युवक कबाड़ बेचने आता था। करीब एक साल पहले दोनों की जान पहचान हो गई। कुछ दिनों में उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। पिछले करीब तीन माह से मीना अपने प्रेमी धन सिंह के साथ दुकान में रहने लगी थी। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले धन सिंह ने मीरा से किसी काम के लिए 400 रुपये उधार लिए थे।
कई दिन बीत जाने के बाद भी उसने यह पैसा वापस नहीं किया। मीरा के पैसा मांगने पर झगड़ा होने लगा था। रविवार रात को भी मीना ने धन सिंह से अपना पैसा वापस करने को कहा। इस बात से धन सिंह नाराज हो गया। उसने मीना को पीटकर घर से भगा दिया। इसके बाद सोमवार की सुबह वह मीना के पास पहुंचा। उसने मीना से माफी भी मांगी। इसके बाद दोनों ने साथ में शराब पी।
विज्ञापन

इसी दौरान धन सिंह ने पास में पड़ा पत्थर मीना के सिर पर दे मारा। फिर उसी पत्थर से कई वार किए। इससे मीना लहूलुहान होकर गिर पड़ी। शराब के नशे में चूर धन सिंह उसकी लाश उठाकर करीब 50 मीटर दूर फेंककर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मोहल्ले में लाश पड़ी देखकर वहां अफरातफरी मच गई। प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। सीओ स्नेहा तिवारी के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसने पैसों के विवाद में ही हत्या करने की बात कही है।


पिछले एक साल से दोनों के थे संबंध
परिजनों का कहना है कि मीना अपने पति पूरन को छोड़कर धन सिंह के साथ पिछले एक साल से रह रही थी। मीना की बेटी भी मां की इस हरकत का विरोध करती थी लेकिन, वह उसकी बात अनसुनी कर देती थी। मीना और धन सिंह रोजाना शराब पीते थे। मीना की मां राजश्री का कहना है कि धन सिंह अक्सर मीना के पैसे हड़प लेता था। उससे दूर रहने के लिए उन्होंने कई बार बेटी को समझाया लेकिन, वह नहीं मानी। उसका पति अलग रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed