फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Food things costly people disturb

रसोई में छाई महंगाई की मार, लोग हो रहे परेशान

Thu, 07 Jan 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Food things costly people disturb
झांसी। खाद्य सामग्री में लगातार हो रही महंगाई से रसोई का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। महंगाई का आलम यह है की एक माह के भीतर ही सरसों का तेल, रिफाइंड तेल, चाय की पत्ती, सूखी मटर व दालों पर तीस से चालीस रुपये प्रति किलो की दर से इजाफा हो गया है। इससे लोगों के घरों का बजट गड़बड़ा रहा है।
विज्ञापन

देश भर में फैले कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन कर दिया गया था। जिसका सीधा असर लोगों के व्यापार पर पड़ा। वहीं लगातार बढ़ रही महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। सात माह में खाद्य सामग्री के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। सबसे अधिक परेशानी का सामना मध्यम वर्ग के लोगों को करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के बाद से ही खाद्य सामग्री के दाम में लगातार उछाल हो रहा है।
विज्ञापन

वस्तु एक माह पहले (प्रति किलो) अब
रिफाइंड तेल 110-120 140-145
सरसों का तेल 100-105 135-140
चाय 230-240 260- 340
दाल अरहर 100-110 120-125
दाल मूंग 95-105 120-125
सूखी मटर 50-60 75-80
लगातार बढ़ रही महंगाई ने तो लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हर रोज खाद्य सामग्री के दामों में उछाल हो रहा है। जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजू शर्मा, गृहिणी
तेल, चाय की पत्ती के साथ ही दालों के दाम दोगुने हो गए हैं। ऐसे में घर को चलाना काफी मुश्किल हो गया है। मध्यम वर्ग के परिवारों का काफी बुरा हाल हो गया है।

साक्षी, गृहिणी
महंगाई के चलते लोगों का बजट पूरी तरह से फेल हो गया है। जिसके चलते काफी बुरा हाल हो गया है। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए सरकार को अहम कदम उठाना चाहिए।
दिव्या, गृहिणी
रोजमर्रा में इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं के दाम दोगुने हो गए हैं। ऐसे में घरों को चलाना काफी मुश्किल हो गया है। जिसके चलते स्थिति काफी विकराल हो गई है।
शगुफ्ता, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed