{"_id":"674b786b875633a40d0545e7","slug":"food-technology-stuck-delay-in-starting-course-work-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-444452-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फूड टेक्नोलॉजी ने फंसा रखा पेच, कोर्स वर्क शुरू होने में देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फूड टेक्नोलॉजी ने फंसा रखा पेच, कोर्स वर्क शुरू होने में देरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी का कोर्स वर्क शुरू होने में फूड टेक्नोलॉजी ने पेच फंसा रखा है। क्योंकि, इसी विषय को छोड़कर अन्य सभी की पीएचडी की काउंसलिंग हो चुकी है। ऐसे में पिछले साल की तुलना में इस बार पीएचडी कोर्स वर्क लगभग डेढ़ महीने विलंबित हो गया है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क के लिए 17 सितंबर से 25 अक्तूबर तक विभिन्न विषयों के साक्षात्कार के बाद 28 अक्तूबर को चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया था। ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए 30 अक्तूबर से नौ सितंबर तक का समय दिया गया था। मगर तब फूड टेक्नोलॉजी और शिक्षाशास्त्र विषय का साक्षात्कार न होने से परिणाम अलग से जारी करने की बात बीयू प्रशासन ने कही थी। हालांकि, दो दिन पहले बीयू ने शिक्षाशास्त्र विषय की काउंसलिंग तो करा दी। लेकिन अब तक फूड टेक्नोलॉजी की काउंसलिंग शुरू नहीं हो पाई है। बताया गया कि विभाग के शिक्षकों के बीच पीएचडी का संयोजक बनने के लिए जोर-आजमाइश चल रही है। बीयू अधिकारियों तक भी ये मामला पहुंच चुका है। इस विषय की काउंसलिंग में देरी के कारण कोर्स वर्क शुरू में भी देरी हो रही है। पिछले साल 18 अक्तूबर को कोर्स वर्क शुरू हो गया था। इस मामले में कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही फूड टेक्नोलॉजी की भी काउंसलिंग की तिथि तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन
42 विषयों में हैं 442 सीटें
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा 42 विषयों में पीएचडी कराई जाती है। इसमें 442 सीटें हैं। सबसे ज्यादा 39 सीटें हिंदी विषय में हैं। फार्मेसी में 34, राजनीति विज्ञान में 30, विधि में 29 सीटें हैं।
विज्ञापन