फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Food served to passengers in Shatabdi and Vande Bharat probed

Jhansi News: शताब्दी और वंदे भारत में यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने की हुई जांच

Thu, 29 Jun 2023 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Food served to passengers in Shatabdi and Vande Bharat probed
- गतिमान के शाकाहारी भोजन में मांस मिलने के बाद से बरती जा रही है सतर्कता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गतिमान एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसे गए शाकाहारी भोजन में मांस का टुकड़ा मिलने के बाद रेल प्रशासन प्रीमियम ट्रेनों में परोसे जाने वाले भोजन को लेकर खासा सतर्क हो गया है। इसी क्रम में रेलवे के खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में खाना सप्लाई करने वाली फर्म की बेस किचन की जांच की। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई। टीम ने तीन खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
प्रीमियम ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस में शनिवार को झांसी से दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे राजेश कुमार तिवारी की पत्नी प्रीति तिवारी के खाने में मांस का टुकड़ा पाया गया था। उन्होंने छोले-कुल्चे का ऑर्डर किया था। छोले की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिला था। इसके अलावा एक अन्य सवारी ने भी पास्ता में मांस मिलने की शिकायत की थी। इसके बाद से रेलवे द्वारा प्रीमियम ट्रेनों में परोसे जाने वाले भोजन की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता व लोकेंद्र सिंह की टीम ने शताब्दी और वंदे भारत में खाने की सप्लाई करने वाली फर्म वृंदावन फूड प्रॉडक्ट की ग्वालियर में स्थित बेस किचन की जांच की। किचन में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई। इस दौरान टीम ने अरहर की दाल का एक व दो पनीर के नमूने एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान ट्रेनों में भोजन सप्लाई में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की भी जांच की गई। साथ ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों को शाकाहारी और मांसाहारी भोजन अलग-अलग रखने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


कर्मचारियों की नहीं मिली मेडिकल रिपोर्ट
झांसी। रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेनों में खाना सप्लाई के लिए बनी बेस किचन में कार्यरत सभी कर्मचारियों का नियमित चिकित्सीय परीक्षण जरूरी होता है। संबंधित फर्म के पास सभी कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट होना जरूरी होता है। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस की बेस किचन में कार्यरत कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट मांगी, लेकिन मौके पर वह दिखाई नहीं जा सकी। इसके लिए फर्म को तीन दिन की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed