Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fog: 45 trains arrived late, passengers remained restless

कोहरा : देरी से आईं 45 ट्रेनें, यात्री होते रहे बेचैन

Wed, 10 Jan 2024 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fog: 45 trains arrived late, passengers remained restless
झांसी। कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम रही है। मंगलवार को कोहरा होने के चलते 45 ट्रेनें देर से झांसी आईं। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान होते रहे। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें सबसे अधिक देर से चलीं। मंगलवार को वंदेभारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और गतिमान एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे की देरी से झांसी पहुंची। वहीं पातालकोट एक्सप्रेस 20 घंटा, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस नौ घंटा, गीता जयंती एक्सप्रेस 16 घंटा और केरला एक्सप्रेस 12 घंटा लेट आई।
विज्ञापन


ये ट्रेनें आईं लेट
दिल्ली की ओर से आगरा झांसी मेमू एक घंटा, झेलम एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, मुंबई राजधानी साढ़े तीन घंटा, श्रीधाम एक्सप्रेस 12 घंटा, महाकौशल एक्सप्रेस 11 घंटा, चेन्नई दूरंतो एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटा, एपी एक्सप्रेस नौ घंटा, तेलंगाना एक्सप्रेस पांच घंटा, दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस एक घंटा, मालवा एक्सप्रेस चार घंटा, उप्र संपर्क क्रांति चार घंटा, शान ए भोपाल एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा, तमिलनाडु एक्सप्रेस चार घंटा, कर्नाटक एक्सप्रेस 12 घंटा, उत्कल एक्सप्रेस आठ घंटा, वंदेभारत एक्सप्रेस 1.44 घंटा, शताब्दी एक्सप्रेस 2.15 घंटा, गतिमान एक्सप्रेस दो घंटा, सचखंड एक्सप्रेस छह घंटा, नांदेड़ एक्सप्रेस चार घंटा, समता एक्सप्रेस चार घंटा की देरी से आई। वहीं भोपाल की ओर से शताब्दी एक्सप्रेस 2.19 घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस 1.40 घंटा, चंडीगढ़ मदुरै एक्सप्रेस 10 घंटा, एपी एक्सप्रेस 1.48 घंटा लेट आई। वहीं कानपुर की ओर से पटना इंदौर एक्सप्रेस तीन घंटा और गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस दो घंटा लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed