फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fix responsibility for unnecessarily pending projects

Jhansi News: बिना वजह लंबित परियोजनाओं को लेकर जिम्मेदारी तय करें

Wed, 28 Feb 2024 03:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Fix responsibility for unnecessarily pending projects
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। एक करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रगति की आयुक्त सभागार में मंगलवार को मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने बिना वजह लंबित परियोजनाओं को लेकर अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते जिला प्रशासन स्तर से आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि शत-प्रतिशत कार्य पूरा करके परियोजनाओं की सूची उपलब्ध कराई जाए। बचा हुआ निर्माण कार्य समय से पूरा किया जाए। कार्य में शिथिलता बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में अर्थ एवं संख्या विभाग के उपनिदेशक एसएन त्रिपाठी ने मंडल में लक्षित एक करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की प्रगति के बारे में बताया। कहा कि झांसी मंडल में निर्माण कार्यों की 648 परियोजनाएं लक्षित हैं, जिनमें से 379 का कार्य पूरा हो चुका है। 279 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त मो. कमर, अधिशासी अभियंता जल निगम दिग्विजय सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed