{"_id":"67e7ad934f3d2f80d2054605","slug":"five-year-old-girl-died-by-beam-fell-from-under-construction-house-in-jhansi-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: निर्माणाधीन मकान से गिरी बल्ली, चपेट में आने से पांच साल की मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: निर्माणाधीन मकान से गिरी बल्ली, चपेट में आने से पांच साल की मासूम की मौत
Sat, 29 Mar 2025 01:53 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:53 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक निर्माणाधीन मकान से बल्ली गिर गई। जिसकी चपेट में एक पांच साल की बच्ची आ गई। बच्ची की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची की मौत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली के लक्ष्मी गेट बाहर कुलदीप स्कूल के पास निर्माणाधीन मकान से गिरी बल्ली की चपेट में आने से पांच साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
कुलदीप स्कूल के पास रहने वाले अरविंद ने पुलिस को बताया दूसरे मंजिल पर निर्माण के लिए शटरिंग लगाई थी। उसकी पांच साल की बेटी कामिनी घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। उसी समय शटरिंग में लगी बल्ली ऊपर से उसकी बच्ची पर आकर गिरी।
विज्ञापन
बल्ली की चपेट में आने से कामिनी लहूलुहान हो गई। कान एवं नाक से खून बहने लगा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाल राजेश पाल के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन