{"_id":"6026e18f8ebc3ee8ef00a7d2","slug":"five-lack-letter-wine-buy-prepare-desi-jhansi-news-jhs188411622","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पौने पांच लाख लीटर ज्यादा देसी शराब बेचने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पौने पांच लाख लीटर ज्यादा देसी शराब बेचने की तैयारी
विज्ञापन
झांसी। जिले में आगामी वित्तीय वर्ष में चार लाख इकहत्तर हजार लीटर देसी शराब ज्यादा बेची जाएगी। सरकार ने जिले का लक्ष्य बढ़ाकर 67,41,912 लीटर तय कर दिया है। इसके अलावा लाइसेंस फीस में भी साढ़े सात फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है।
जिले में चालू वित्तीय वर्ष में सरकार ने 62 हजार 70 लाख लीटर देसी शराब की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके सापेक्ष जनवरी माह तक 54,49,208 लीटर शराब बेची जा चुकी है। जबकि, इस दरम्यान लॉकडाउनकी वजह से 26 मार्च से तीन मई तक दुकानें बंद भी रहीं थीं। लेकिन, अब शासन ने आगामी वित्तीय वर्ष 2021 - 22 के लक्ष्य में बढ़ोत्तरी कर दी है। इसे बढ़ाकर 67,41,912 लीटर तय कर दिया है। यानी कि आबकारी विभाग को लक्ष्य के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष की तुलाना में आगामी वित्तीय वर्ष में चार लाख इकहत्तर हजार लीटर देसी शराब ज्यादा खपानी होगी। इसके अलावा लाइसेंस शुल्क में भी साढ़े सात फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। इससे शराब की कीमतों में बढ़ोत्तरी भी तय मानी जा रही है।
अंग्रेजी से 10.71 करोड़ की कमाई की तैयारी
झांसी। अंग्रेजी शराब पर भी लाइसेंस फीस साढ़े सात फीसदी बढ़ाई गई है। इससे सरकार के खजाने में ज्यादा राजस्व आएगा। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में अंग्रेजी शराब से मिलने वाला राजस्व 9 करोड़ 95 लाख रुपये तय किया गया था, जिसके अगले साल के लिए बढ़ाकर 10 करोड़ 71 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि, बीयर की लाइसेंस फीस में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
शासन ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए शराब की बिक्री का नया लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। लक्ष्य को पूरा करने की आबकारी विभाग की पूरी तैयारी है।
- प्रमोद कुमार, जिला आबकारी अधिकारी