{"_id":"6a63d14662bbb94e010ec5a1","slug":"five-laborers-suffered-electric-shocks-one-died-jhansi-news-c-420-1-eri1001-10153-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: करंट की चपेट में आने से पांच मजदूर झुलसे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: करंट की चपेट में आने से पांच मजदूर झुलसे, एक की मौत
विज्ञापन
पुताई के लिए ले जा रहे थे सीढ़ी, हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से हुआ हादसा
- डिफेंस कॉरिडोर की है घटना, मौके पर मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। डिफेंस कॉरिडोर में पुताई के लिए ट्रॉली में रखकर लोहे की सीढ़ी ले जाई जा रही थी। इसी दरम्यान सीढ़ी ऊपर से गुजरे बिजली के तारों के संपर्क में आ गई, जिससे उसे ले जा रहे पांच मजदूर झुलस गए। इनमें से एक की मौत हो गई।
उल्दन थाना इलाके के दरबटयाऊ निवासी संजय (32), कल्लू यादव (25), किशन कांत (19), मलखान (25) और अन्नू (19) शुक्रवार को डिफेंस कॉरिडोर में बन रहे गेट की पुताई के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर लोहे की सीढ़ी ले जा रहे थे। सीढ़ी की ऊंचाई काफी थी और वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आ गई, जिससे पांचों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। आनन-फानन में विद्युत लाइन को बंद कराकर सभी झुलसे हुए मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में लाया गया। यहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची एरच थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान झुलसे हुए मजदूर संजय पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम दरबटयाऊ की मौत हो गई। बाकी का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर में पुताई का ठेका मृतक के मामा बृजेंद्र कुमार के पास है। उसी की देखरेख में सभी मजदूर काम कर रहे थे।