फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five city buses will increase, passengers will get convenience

Jhansi News: पांच सिटी बस बढ़ेंगी, यात्रियों को होगी सुविधा

Wed, 14 Dec 2022 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Five city buses will increase, passengers will get convenience
झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत शहर में यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बसें चलाई जा रही हैं। इनका संचालन दिसंबर 2021 से किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अभी वर्तमान में 24 बसें संचालित की जा रही हैं। जो झांसी से बबीना, झांसी से चिरगांव, झांसी से बरुआसागर व रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा, बीकेडी चौराहा, खंडेराव गेट, सदर बाजार, कोतवाली, गोविंद चौराहा, कचहरी चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन के मार्गों पर चलाई जा रही हैं। परिवहन निगम ने यात्री सुविधा को देखते हुए अब बसों को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। ऐसे में पांच बसें और मांगी गई हैं। उधर, सेवा प्रबंधक लोकेश राजपूत के मुताबिक प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

निर्धारित स्थानों पर खड़ी नहीं हो रहीं सिटी बसें
झांसी। सिटी बसों का स्थान तय होने के बाद भी अपने स्थानों पर खड़ी नहीं हो रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बस स्टैंड से चिरगांव और बरुआसागर के यात्री अपने गंतव्य पर जाने के लिए सिटी बसों का सहारा लेते हैं। लेकिन बसों का स्थान निर्धारित होने के बाद भी वह अपने स्थान पर खड़ी नहीं हो रही हैं। इससे यात्री मजबूरन टैंपो, टैक्सियों से सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed