फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   first woman post office

एक डाकघर ऐसा जिसमें केवल महिलाएं ही काम करेंगी

Fri, 20 Mar 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
first woman post office
महिला डाक घर का शुभारंभ करते प्रवरडाक अ‌धीक्षक उग्र सेन।
झांसी। महानगर में एक ऐसा उप डाकघर शुरू हो गया जिसमें केवल महिलाएं ही होंगी। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक महिला हैं। बृहस्पतिवार को बाकायदा एक कार्यक्रम करके इसका शुभारंभ किया गया। इसमें फिलहाल चार महिलाओं का स्टाफ है।
विज्ञापन

मंडल में झांसी, ललितपुर व जालौन में तीन प्रधान डाकघर, 75 उप डाकघर व 534 शाखा डाकघर मिलकर कुल 612 डाकघर हैं। सरकार द्वारा जारी किये गये आदेश के तहत विभाग द्वारा पंचायत भवन परिसर में बने कचहरी उप डाकघर को महिला प्रधान डाकघर घोषित कर दिया गया है। इस डाकघर में सिर्फ महिलाओं के द्वारा ही डाक संबंधी कार्य को किया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रवर डाक अधीक्षक ने फीता काटकर महिला प्रधान डाकघर का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीनियर पोस्टमास्टर बिहारी लाल, सहायक अधीक्षक वीवी सिंह, निरीक्षक डाकघर एलके अग्रवाल, सब पोस्टमास्टर मधु कंचन मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि मंडल में एक डाकघर को महिला प्रधान डाकघर करने का निर्देश जारी किया गया था। जिसके तहत कचहरी स्थित उप डाकघर को महिला प्रधान डाकघर घोषित कर दिया गया है। अब इस डाकघर में सिर्फ महिलाओं द्वारा ही कार्य को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed