फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First death cases due to coronavirus reported in Jhansi

झांसी में कोरोना से पहली मौत, 63 वर्षीय बुजुर्ग ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Tue, 05 May 2020 10:18 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 05 May 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
First death cases due to coronavirus reported in Jhansi
झांसी में कोरोना से पहली मौत - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी फैलने के बाद भी कई दिनों तक इससे सुरक्षित रहे झांसी जिले में मंगलवार सुबह संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। 63 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


बताया गया कि बुजुर्ग सोमवार को अपने घर में गिर गए थे। परिवारवालों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने कोरोना वायरस की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि सैय्यर गेट निवासी वृद्ध लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें आर्थराइटिस, कमजोरी समेत अन्य कई बीमारियां थीं। सोमवार रात में ही उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, जहां रात 12 बजे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टरों ने उनका कोरोना वायरस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। फिलहाल शव को परिवारवालों के हवाले नहीं किया गया है।

सोमवार को भी मिले थे पांच मरीज
मालूम हो कि झांसी में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र के पास ओरछा गेट मोहल्ले में रहने वाले पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 


झांसी में कुल मरीजों की संख्या 14 हो गई है। हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट जोन समेत झांसी के अलग-अलग क्षेत्रों के 28 लोगों की जांच रिपोर्ट महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज स्थिति कोविड लैब में भेजी गई थी। 

इनमें से सोमवार को 23 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जबकि पांच लोग पॉजिटिव मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed