फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First class cricket matches can also be held in Jhansi

झांसी में भी कराए जा सकते हैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच

Mon, 19 Jul 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
First class cricket matches can also be held in Jhansi
झांसी में भी कराए जा सकते हैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच
विज्ञापन

झांसी। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंपायर और स्कोरर कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। इसके पहले अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिसका जल्द परिणाम घोषित किया जाएगा। कार्यशाला में क्रिकेट विशेषज्ञों ने कहा कि झांसी में क्रिकेट विकसित हो रहा है। जल्द ही यहां जूनियर स्तर की बोर्ड ट्रॉफी और प्रथम श्रेणी मैच के आयोजन का प्रयास होगा।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंपायर और स्कोरर कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से उत्कृष्ट अंपायर एवं स्कोरर प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर के मैचों के लिए मिलेंगे। बीसीसीआई पैनल अंपायर व स्कोरर एपी सिंह तथा एसपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में अभी तक आठ जिलों में यह कार्यशाला आयोजित हुई है। एसोसिएशन के निदेशक रियायत अली ने कहा कि झांसी में कार्यशाला से स्थानीय क्रिकेट और विकसित होगा। निदेशक मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि भविष्य में अंपायर व स्कोरर से भी कई खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर डीएसए रेलवे मैदान को भी सराहा गया। वक्ताओं ने कहा कि इस मैदान में प्रथम श्रेणी मैच आयोजित करने के लिए सभी सुविधाएं उच्च स्तरीय है। समापन कार्यक्रम में सचिव अरविंद कपूर, अपूर्व गुप्ता ने भी विचार रखे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, रवि शंकर चौबे, निदेशक अजय मिश्रा, संजय साहनी, प्रशांत सिंह, पंकज मल्होत्रा और अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed