{"_id":"b0d192a80cb579f1ee0262f6e42c12ec","slug":"firing-in-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर सब्जीमंडी में फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर सब्जीमंडी में फायरिंग
ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत सब्जी मंडी में रंगदारी नहीं देने पर गुुरुवार सुबह आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिससे मंडी में भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने शिकायती पत्र पुलिस को सौंपा है। घटना से कारोबारियों में गुस्सा है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर मंडी बंद करने का ऐलान किया है।
कोतवाली थानांतर्गत गुदरी बाजार निवासी मोहम्मद फिरोज ने बताया कि उनके पिता अबरार अहमद सब्जी मंडी में दुकान चलाते हैं। सुबह करीब 10 बजे दुकान पर पिता और भाई मोहम्मद मुबीन बैठे थे। तभी कोतवाली के मुकरयाना मूल निवासी कालपी उरई अपने एक साथी के साथ आया और सौ रुपये रंगदारी मांगी। अबरार ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो उसने गाली-गलौज करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। कुछ देर में तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी, गोली मुबीन के पास से निकल गई। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग होने से मंडी कारोबारियों और खरीददारों में भगदड़ मच गई। वहीं, आरोपी धमकाते हुए भाग निकले।
मंडी के कारोबारियों के साथ आए मोहम्मद फिरोज ने बताया कि आरोपियों की दबंगई से मंडी के अधिकांश कारोबारी परेशान हैं। यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो मंडी को बंद कर दिया जाएगा।