फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   firing in fish mandi

मछली मंडी में की फायरिंग, मचा हड़कंप

Sat, 22 Aug 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
firing in fish mandi
firing in fish mandi
झांसी। बृहस्पतिवार देर रात थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित मछली मंडी में लेनदेन के मामले को लेकर दतिया के कारोबारी ने हवाई फायरिंग कर दी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी व नवाबाद थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस कारोबारी की तलाश कर रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र निवासी नंदकिशोर मछली के कारोबारी हैं। उनका मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रहने वाले एक कारोबारी से लेनदेन को विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात वह अपने साथियों के साथ मछली मंडी पहुंचा। यहां नंदकिशोर के न मिलने पर गुस्से में आकर कारोबारी ने कई राउंड हवाई फायर किए। गोली चलने की आवाज सुनकर मछली मंडी के इर्द-गिर्द खड़े लोग भाग निकले। खबर मिलते ही एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, सीओ सिटी संग्राम सिंह, नवाबाद प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस गोली चलाने वाले कारोबारी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed