फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire safety work at the medical college's NICU stalled for five months.

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में पांच महीने से अटका फायर सेफ्टी का काम

Mon, 31 Aug 2026 01:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 31 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fire safety work at the medical college's NICU stalled for five months.
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 51 बेड के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र (एनआईसीयू) को अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित बनाने का काम पांच महीने से अटका हुआ है। कॉलेज प्रशासन की ओर से बीते मार्च में ही कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के खाते में पैसा भी भेज चुके हैं। अब कॉलेज प्रधानाचार्य ने यूपीपीसीएल को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में विद्युतीकरण, फायर फाइटिंग और फायर अलार्म सिस्टम स्थापित किया जाना है। तकनीकी समिति ने इसकी अनुमानित लागत 2.14 करोड़ रुपये आंकी थी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने मार्च 2026 में 1.78 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था को उपलब्ध भी करा दिए थे। इसके बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अब कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक को लिखे पत्र में कहा है कि अब तक संस्था द्वारा एमओयू की कार्रवाई पूर्ण नहीं की गई है और न ही काम शुरू कराया गया है। उच्चाधिकारियों की ओर से समय-समय पर बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाती है। कार्य शुरू न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। ऐसे में अग्नि सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से इस कार्य को प्राथमिकता पर पूरा कराएं। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो संस्था स्वयं जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर 2024 में हुई थी अग्निकांड की घटना
नवंबर 2024 में मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन चिकित्सा कक्ष में भीषण आग लगने की घटना हो चुकी है, जिसमें कई नवजातों की मौत हुई थी। घटना के बाद अस्पताल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे थे।


कार्यदायी संस्था के अधिकारी से फोन पर हुई वार्ता के दौरान जल्द काम शुरू करने की बात कही गई है। लगभग दो महीने में यह काम पूरा हो जाएगा।
- डॉ. सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed