फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR will be lodged against companies laying fiber cables on poles without permission

खंभों पर बिना अनुमति फाइबर केबल डाल रही कंपनियों पर होगी एफआईआर

Fri, 10 Jun 2022 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against companies laying fiber cables on poles without permission
झांसी। महानगर में कई क्षेत्रों में बिजली विभाग के खंभों पर आजकल फाइबर ऑप्टिकल केबल बिछाने का काम जोरों से चल रहा है। इन फाइबर केबलों के कारण खंभों पर मकड़ी का जाल सा बना रहता है। इससे गर्मी के दिनों में इन केबलों में आए दिन आग लग जाती है। बिजली विभाग अब बिना अनुमति के खंभों पर फाइबर केबल डालने वाली मोबाइल कंपनियों के खिलाफ एफआईआर कराएगा।
विज्ञापन

महानगर के नगरीय वितरण खंड प्रथम और द्तिीय के अधिशासी अभियंता डी यादवेंदु और अनुभव कुमार ने बताया कि बिजली के खंभों पर भारी भरकम से फाइबर ऑप्टिकल केबल बिछाने का काम जोरों से किया जा रहा है। विभाग का केवल रिलायंस कंपनी से अनुबंध है। इसके विपरीत अन्य मोबाइल कंपनियों के केबल भी खंभों पर डाले जा रहे हैं, खंभों पर केबल का जाल जैसा बनता जा रहा है। इन केबलों से गर्मी में आग लगने का अंदेशा बना रहता है। जल्द ही विभाग द्वारा अभियान चलाकर बिना अनुबंध वाली कंपनियों की केबल खंभों पर मिलने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed