{"_id":"5e4581038ebc3ee5c65b20ed","slug":"fir-registred-against-three-over-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, तीन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 13 Feb 2020 10:32 PM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग करता युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी स्थित थाना रक्सा क्षेत्र में बारात वापस लौटने पर हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
बता दें कि थाना रक्सा क्षेत्र के सिजवाहा गांव निवासी एक युवक की 10 फरवरी को शादी हुई थी। अगले दिन विदा कराकर बारात घर लौटी। खुशी में एक युवक ने गांव में हर्ष फायरिंग की। बाकायदा इसका वीडियो बनाया गया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, वीडियो पुलिस के पास आने के बाद जांच की गई। जहां मामला सिजवाहा गांव का निकलने के बाद पुलिस ने लव यादव, कुश यादव और गजेंद्र पर एफआईआर दर्ज की है। रक्सा थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन