{"_id":"6a554201c6a7cc0cc50d84fa","slug":"fir-registered-against-two-including-a-woman-for-cyber-fraud-jhansi-news-c-420-1-sjhs1005-9611-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: साइबर ठगी में महिला समेत दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: साइबर ठगी में महिला समेत दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। साइबर अपराध में बैंक खाते उपलब्ध कराकर ठगी की रकम के लेन-देन के आरोप में चिरगांव थाना पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
उपनिरीक्षक अंकित त्यागी की तहरीर पर चिरगांव पुलिस ने संपत पत्नी हरी नामदेव, निवासी चिरगांव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि महिला ने जानबूझकर अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया, जिसमें साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि जमा हुई और उसका उपयोग अवैध लेन-देन व निकासी के लिए किया गया। इसी प्रकार पहाड़ी चुंगी कस्बा चिरगांव निवासी मुकेश कुमार के खिलाफ भी साइबर ठगी से संबंधित रकम अपने बैंक खाते में प्राप्त करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।