{"_id":"6aecdbc99da5a4457504d2ab","slug":"fir-registered-against-three-people-including-a-woman-for-the-rape-of-a-minor-jhansi-news-c-317-1-eri1001-102020-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नाबालिग से दुष्कर्म, महिला समेत तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नाबालिग से दुष्कर्म, महिला समेत तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। कस्बे में एक नाबालिग छात्रा से बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना की जांच और अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। क्षेत्र के एक दबंग और उसकी पत्नी ने उसे अपने घर बुलाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दबंग की पत्नी का भाई मनोज भी वहां मौजूद था। मनोज ने छात्रा को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। दबंग, उसकी पत्नी और मनोज ने जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि जानकारी देने पर जान से मार देंगे और भाई को उठा लेंगे।
इसके अलावा 22 अक्तूबर को दोनों युवक छात्रा को कार से कोंच स्थित एक होटल ले गए। वहां मनोज ने फिर दुष्कर्म किया और उसकी गलत फोटो खींच ली। इन तस्वीरों को बाद में प्रसारित कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मनोज कुमार कुशवाहा, अशोक कुशवाहा और मीरा के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।