फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Finished form , are being filled by making photocopies

फार्म खत्म, फोटोकॉपी कराकर भरे जा रहे

Fri, 09 Sep 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
 Finished form , are being filled by making photocopies
avas, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। प्रधानमंत्री आवास (सबके लिए शहरी आवास) योजना के आवेदन पत्र जमा करने की तिथि अब नौ सितंबर से बढ़ाकर तीस सितंबर कर दी गई है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में आवास के लिए आवेदन लेने वालों की संख्या में इतनी वृद्धि हो गई है कि कार्यालय में आवेदन समाप्त हो गए। अब आवेदक फोटोकॉपी किए हुए आवेदन पत्र भरकर जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन


आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की है। योजना का उद्देश्य सभी आवासहीनों को आवास देना है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के नगरीय क्षेत्र में रहने वाले सभी आवासहीन परिवारों (झुग्गी बस्ती या गैर झुग्गी बस्ती में निवास करने वालों) को लाभ दिया जाएगा। प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में आवेदन जमा किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी यह लक्ष्य तय नहीं है कि कितने आवास बनाए जाएंगे और किस तरह के आवास बनेंगे, लेकिन योजना का उद्देश्य सबको आवास उपलब्ध कराना है। इसलिए पहले आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं, इसके बाद इनकी जांच होगी और फिर आवासों का लक्ष्य तय किया जाएगा।
विज्ञापन


छह लाख रुपये 15 वर्ष के लिए मिलेंगे
प्रधानमंत्री आवास योजना में छह लाख रुपये की धनराशि 6.5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी पर दी जाएगी, जो 15 वर्ष में जमा करने होंगे। इसके अलावा क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम (सीएलएसएस) के अंतर्गत आवास के निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह पैसा अनुदान के रूप में मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पात्रता
- आवेदक का कहीं पर भी पक्का आवास न हो।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए वार्षिक आय की सीमा तीन लाख रुपये होनी चाहिए।
- बैंक खाता पास बुक, आधार कार्ड, वोटर कार्ड की फोटो कापी व मोबाइल नंबर जरूरी है।
- यदि आरक्षित वर्ग की श्रेणी का आवेदक है तो जाति प्रमाण पत्र की फोटो कापी अनिवार्य है। 
- विकलांग प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता संग्राम व पूर्व सैनिक प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी जरूरी है।
- यदि भू-स्वामित्व है तो उसके  दस्तावेज की फोटोकॉपी लगाना अनिवार्य है।
   
डाउन लोडिंग नहीं कर रहे आवेदक
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन उपलब्ध हैं। लेकिन, कोई भी आवेदक आनलाइन के चक्कर में नहीं पड़ रहा है। वह सीधे डूडा कार्यालय आ रहा है, जिससे कार्यालय में भीड़ बढ़ गई है। यदि यही भीड़ साइबर कैफे का रुख कर ले तो कार्यालय में आवेदकों की संख्या कम हो जाएगी।

यहां करें आवेदन 
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन भरने के लिए डूडा कार्यालय के चक्कर लगाने अथवा कतार में लगने की जरूरत नहीं है, बल्कि वेबसाइट www.hfaup.org पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा जा सकता है। आवेदन पत्र सभी लोकवाणी केंद्र/ साइबर कैफे एवं शहरी आजीविका केंद्र नगर निगम के माध्यम से भरा जा सकता है। आवेदन पत्र www.sudaup.org की वेबसाइट से डाउनलोड कर ऑफ लाइन भी भरे जा सकते हैं। आवेदन को जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) में भी जमा किया जा सकता है।


नगर निगम स्थित शहरी आजीविका केंद्र में आठ रुपये का फार्म आ रहा है। इसकी रसीद भी दी जा रही है। डूडा कार्यालय में आवेदन समाप्त हो गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ गई है, इसलिए अब इत्मीनान से आवेदक फार्म भर सकते हैं। 
- पंकज कुमार श्रीवास्तव 
परियोजना अधिकारी (डूडा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed