फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   final between rising star and saprar blue star

राइजिंग स्टार व सपरार ब्लू स्टार के बीच होगी खिताबी लड़ाई

Fri, 14 Feb 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
final between rising star and saprar blue star
सीनियर रेलवे इंस्टीटयूट में चल रही सिंचाई विभाग स्पोर्टस क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता।
झांसी। सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब क्लब द्वारा सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में चल रही इरिगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में बुधवार को सेमी फाइनल मैच खेले गए। राइजिंग स्टार व सपरार ब्लू स्टार ने अपने- अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल 14 फरवरी को सुबह दस बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहला मैच इरिगेशन ललितपुर और इरिगेशन राइजिंग स्टार के बीच खेला गया। इरिगेशन ललितपुर ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 98 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें दीपक यादव का 27, मनोज का 21 व राजकुमार के 16 रनों का योगदान रहा। बलवीर ने तीन व छत्रपाल ने तीन विकेट लिए। जवाब में इरिगेशन राइजिंग स्टार ने छत्रपाल के नाबाद 31 रन, सौरभ वर्मा के 21 और बलवीर के 20 रनों की बदौलत आठ विकेट से जीत हासिल कर ली। छात्रपाल मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सपरार ब्लू स्टार की टीम ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 81 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें विकास वर्मा के नाबाद 29 रन व साजिद के 17 रनों का योगदान रहा। जवाब में एमडी स्टार की पूरी टीम 68 रन पर ही ढेर हो गई। इसमें विकास वर्मा ने चार, नवीन व सौरभ ने दो- दो विकेट लिए। विकास वर्मा ने प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक ली। उनको मैन आफ दा मैच चुना गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता रामशंकर राजपूत, रामकिशुन, संजय गौतम, अशोक सक्सेना, पंकज कौशिक, आलोक शर्मा, संदीप रावत, हमजा हुसैन, राजेश दुबे, संतोष कुशवाहा उपस्थित रहे। आभार सचिव विकास राय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed