{"_id":"652d726968189b08460b0a38","slug":"fight-between-two-parties-in-land-dispute-two-among-five-injured-referred-to-jhansi-jhansi-news-c-131-1-sjhs1010-4877-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायलों में दो झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायलों में दो झांसी रेफर
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा गनेशपुरा में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे और पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी लाया गया जहां एक महिला सहित दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों के दस लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
बताते चले कि गनेशपुरा में एक जमीनी के अधिपत्य को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पैमाइश कराके विवाद हल कराने की बात कहते हुए पैमाइश होने तक विवाद न करने की बात कही थी। सोमवार को पुलिस दोनों पक्षों को समझा कर वापस नहीं आ पाई तभी दोनों पक्ष में विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे और पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष से चंपा (35) पत्नी वीरन, रमेश (36) पुत्र चैनू, जशोदा (33) पत्नी रमेश, आकाश (17) पुत्र रमेश, बृजेश(12) पुत्र रमेश घायल हो गए। जिसमें चंपा और रमेश की हालत गंभीर होने पर दोनों को झांसी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के बाद पुलिस ने सीएचसी आकर घटना के संबंध में जानकारी ली।
बाद में एक पक्ष के भगवानदास उर्फ भोला पुत्र नंदलाल की तहरीर पर पुलिस ने रघुवीर पुत्र पप्पू, राजाराम और दयाली पुत्रगण सूके, कमलेश पुत्र दयाली, वीरन पुत्र हल्कू और आशाराम परमू के खिलाफ और दूसरे पक्ष के दयाली पुत्र सूके की तहरीर पर भगवानदास, काशीराम, महेश और बब्लू पुत्रगण नंदलाल निवासीगण ग्राम गनेशपुरा खांदी के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मामला दर्ज किया।